सम्बंधित जानकारी
- हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, ट्रक और बस पानी में बहे
- हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत, 2 घायल
- हिमाचल में SC/ST एक्ट के विरोध में राजपूतों की महापंचायत, एक्ट को बताया काला कानून
- मौसम अपडेट : 16 राज्यों में अगले दो दिनों में भारी बारिश के आसार
- कुदरत का कहर : आसमान से आई आफत में डूबती जिंदगियां, केरल में 29 लोगों की मौत और 54,000 से ज्यादा लोग बेघर
भारी बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रे में फंसे 20 लोगों को निकाला गया
लाहौल स्पीति (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे में फंसे हुए कम से कम 20 लोगों को रविवार को बचाया गया।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लेफ्टिनेंट कर्नल डीएस बिष्ट ने बताया कि भारी बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रे के बंद होने के कारण ये लोग वहां फंस गए थे।
बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) के ट्रक को भेजा गया और कर्नल एके अवस्थी और कुल्लू के उपायुक्त यूनुस की मदद से लोगों को मनाली लाया गया। रोहतांग दर्रे में रविवार को 4 फुट बर्फबारी हुई। अधिकारी ने कहा कि इलाके में अपने घरों से निकलने वाले लोगों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। (भाषा)
