• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Income tax notice to Delhi minister Satyendra Jain
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 (14:10 IST)

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को आयकर विभाग का समन

Satyendra Jain
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शकूर बस्ती से विधायक सत्येंद्र जैन को आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस आयकर विभाग की धारा 131 के तहत हवाला कारोबार के आरोप में भेजा गया है।
 
नोटिस के बारे में जैन ने कहा है कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है और वह इसका जवाब आयकर विभाग को दे देंगे। उन्होंने कहा कि 2012 से पहले उन्होंने कंपनियों में निवेश किया था, जिसके बाद से उनका कंपनियों से कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि यह कोई जांच नहीं है, केवल एक पुनर्मूल्यांकन है।
 
जैन को नोटिस भेजे जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी नाराजगी जताई है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ झूठे मामले गढ़े जा रहे हैं। मेरे खिलाफ प्राथमिकी कराई गई और सीबीआई का छापा डाला गया। यह बड़ा षड्‍यंत्र है और शुक्रवार को इसका दिल्ली विधानसभा में पर्दाफाश करेंगे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन को मंगलवार सुबह तलब किया गया था और उनसे इस मामले के संबंध में सभी कागजात देखे। जैन निर्दोष हैं। उन्हें फंसाया जा रहा है। वह दोषी होंगे तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। हम उनके साथ हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
अजब-गजब : चोरी का सामान लेकर थाने पहुंची भैंस