शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. husband sharing treaty among 2 wives man will live 3 day with each wife
Written By
Last Updated : बुधवार, 9 मार्च 2022 (19:47 IST)

पति का अनोखा बंटवारा, दोनों पत्नियों को मिले 3-3 दिन, माता-पिता के साथ 1 दिन

Husband
कई बार परिवार में अनोखे मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। पूरा मामला सोशल मीडिया पर पनपे प्‍यार-मोहब्‍बत के मामले से जुड़ा है। इसमें पति ने दो पत्नियों और माता-पिता में दिन का बंटवारा किया है।
 
खबरों के अनुसार रामपुर जनपद के ढोकपुरी टांडा इलाके की है। शादीशुदा व्यक्ति को सोशल मीडिया पर असम की एक युवती से प्यार हो गया। दोनों चंडीगढ़ में लिव-इन में रहने लगे। 
 
युवक को कुछ अरसे बाद गर्लफ्रेंड के गर्भवती होने की बात पता चली। इससे वह डर गया और चंडीगढ़ से भागकर अपने गांव आ गया। 
 
उसकी गर्भवती प्रेमिका उसे ढूंढ़ते-ढूंढ़ते गांव तक पहुंच गई तो बखेड़ा खड़ा हो गया। पूरा मामला सामने आने पर शख्‍स की पहली पत्‍नी को भी अपने पति की दूसरी शादी के राजी होना पड़ा। इसके बाद दिनों का बंटवारा हुआ।
ये भी पढ़ें
शेयर बाजार में रही तेजी, निवेशकों ने कमाए 2.51 लाख करोड़ रुपए