• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Horse, girl's death, Alibaug, Maharashtra, Matheran,
Written By
Last Updated :अलीबाग (महाराष्ट्र) , गुरुवार, 2 अप्रैल 2015 (18:06 IST)

घोड़ा आपे से हुआ बाहर, ब्रिटेन की सात साल की लड़की की मौत

Horse
अलीबाग (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के माथेरन हिल स्टेशन पर एक घोड़ा आपे से बाहर हो गया और उसकी पीठ पर सवार 7 साल की ब्रिटिश लड़की के गिरने के बाद वह उसे कुछ दूर तक घसीटता रहा जिससे उसकी मौत हो गई।

माथेरन थाने के उपनिरीक्षक राजवर्धन खेबुदे ने बताया कि इंडिया मेवहुए नामक बच्ची मंगलवार की शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ घुड़सवारी का आनंद ले रही थी, उसी बीच अचानक घोड़ा उन्मत्त हो गया।

खेबुदे के उनसार लड़की संतुलन बिगड़ने से घोड़े से गिर गई और घोड़ा उसे करीब 300 फुट तक घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में लड़की के सिर में चोटें आईं। उसे एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बुधवार को जेजे अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। लड़की के पिता गोविन मार्क मेवहुए ने घोड़ा संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने दुर्घटना से हुई मौत का मामला दर्ज किया है। (भाषा)