गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Himachal Pradesh witnessed sudden floods
Last Updated :शिमला , गुरुवार, 14 अगस्त 2025 (10:58 IST)

हिमाचल प्रदेश में आई अचानक बाढ़, सेना ने किन्नौर में फंसे 4 नागरिकों को बचाया

Himachal Pradesh
flood in himachal: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ (flood) के बाद सेना ने 1 घायल समेत 4 लोगों को बचाया। इस बारे में गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। बादल फटने से बुधवार शाम को आई अचानक बाढ़ के कारण किन्नौर जिले की ऋषि डोगरी घाटी के ऊंचाई वाले इलाके प्रभावित हो गए और सतलुज नदी पर बना पुल जलमग्न हो गया। सेना ने बताया कि यह स्थल सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) के अधीन गंगथांग बरलम की ओर एक सक्रिय सड़क निर्माण क्षेत्र था।ALSO READ: Weather update : हिमाचल प्रदेश के रामपुर में बादल फटने से भारी बारिश, राज्य की 496 सड़कें बंद
 
एचएडीआर की एक टुकड़ी तैनात : बयान में कहा गया है कि किन्नौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से तत्काल अनुरोध प्राप्त होने पर सेना ने तुरंत मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) की एक टुकड़ी को तैनात किया। अंधेरा, तेज धाराओं और दुर्गम इलाके का सामना करते हुए टीम उस स्थान पर पहुंची और नदी के दूर किनारे पर 4 नागरिकों को फंसा हुआ पाया।
 
चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सटीकता से काम करते हुए एचएडीआर टीम ने रात्रिकालीन बचाव कार्यों में सहायता के लिए उस क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था की और फंसे हुए नागरिकों को ऊंचाई वाले और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। टीम ने घायल व्यक्ति को भी निकाला और उसे रेकांग पियो के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया।ALSO READ: हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 3 की मौत, घरों में घुसा मलबा
 
सेना ने कहा कि लॉजिस्टिक्स ड्रोन हाई एल्टीट्यूड (एलडीएचए) प्रणाली सहित नई पीढ़ी के उपकरणों का उपयोग बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के पार आवश्यक वस्तुओं जैसे खाने-पीने की चीजें और नारियल पानी को पहुंचाने के लिए किया गया ताकि फंसे हुए लोगों को रात के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं हो सके और उनकी जान बच सके। बयान के अनुसार बचाए गए नागरिकों को पूह स्थित सैन्य शिविर ले जाया गया। पानी कम होने पर फंसे हुए लोगों को वापस उनके घरों तक पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पानी पानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट