sundarkand
✕

पीएम मोदी की अयोध्‍या यात्रा और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

Updated: गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (15:02 IST)
महाराजगंज (उप्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 अगस्त को अयोध्या की यात्रा, स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों के मद्देनजर नेपाल से सटे महाराजगंज समेत विभिन्न जिलों में पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक दावा शेरपा ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस और सशस्त्र सीमा बल को अलर्ट कर दिया गया है और गोरखपुर जोन में पड़ने वाले नेपाल से सटे जिलों की सरहदों पर कड़ा पहरा बिठाया गया है।

उन्होंने बताया कि नेपाल के सरहदी जिलों में अवांछित तत्वों के आवागमन पर रोक के लिए सुरक्षा एजेंसियों को खास हिदायत दी गई है कि वह लोगों की पहचान किए बगैर किसी को भी सरहद के पार आने-जाने ना दें।

शेरपा ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल की विभिन्न चौकियों के साथ-साथ मुख्य मार्गों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा खोजी कुत्तों के दस्ते तथा महिलाओं की एक पलटन भी तैनात की गई है। नेपाल से सटे सोनौली और ठूठीबारी चौकियों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि भारत नेपाल सीमा पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई समेत कई सुरक्षा एजेंसियों को आदेश दिया गया है कि वे होटलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों इत्यादि पर गश्त में तेजी लाएं। खुफिया इकाइयों से यह भी कहा गया है कि वे सीमावर्ती इलाकों में स्थित धार्मिक स्थलों पर भी पैनी निगाह बनाए रखें।(भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

अगला लेख