• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Gujarat Muharram Tragedy : Two Die, 22 Injured of Electrocution During Tazia Procession in Rajkot
Written By
Last Modified: शनिवार, 29 जुलाई 2023 (18:11 IST)

Gujarat : धोराजी में मुहर्रम जूलुस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, 22 लोग करंट की चपेट में, 2 की मौत, 4 गंभीर

Gujarat : धोराजी में मुहर्रम जूलुस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, 22 लोग करंट की चपेट में, 2 की मौत, 4 गंभीर - Gujarat Muharram Tragedy : Two Die, 22 Injured of Electrocution During Tazia Procession in Rajkot
gujarat dhoraji muharram 2023 : गुजरात के धोराजी में मुहर्रम (Muharram) के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इसमें करीब 22 लोगों को करंट लग गया। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
यह घटना धोराजी के रसूलपारा इलाके में हुई। मुहर्रम के मौके पर ताजिया निकाला जा रहा था। इसी दौरान ताजिया बिजली लाइन से टकराया गया। इसके कारण 24 लोगों को करंट लग गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

हादसे में घायलों को इलाज के लिए धोराजी सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद धोराजी पुलिस और जीईबी अधिकारी समेत कई नेता मौके पर पहुंचे। एजेंसियां  Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
फिरोजाबाद में कोचिंग संचालक की गोली मारकर हत्या, थार जीप में मिला शव