सम्बंधित जानकारी
- श्रमजीवी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप
- नया शराबबंदी कानून बिहार विधानसभा में पारित, नीतीश ने कहा- लोगों की परेशानी को देखते हुए निर्णय लिया
- रतलाम में 2 घंटे में 4 इंच बारिश, मध्यप्रदेश-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
- सीएम योगी से मिले अमर सिंह, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
- पश्चिम रेलवे का चेहरा होंगे सचिन तेंदुलकर, महिला सुरक्षा पर करेंगे जागरूक
उत्तर प्रदेश में अकबरगंज के पास पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा
अमेठी (उत्तर प्रदेश)। लखनऊ आ रही एक मालगाड़ी का एक डिब्बा अकबरगंज रेलवे स्टेशन के नज़दीक पटरी से उतर गया। हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन रेल यातायात बाधित हुआ है।
उत्तर रेलवे के एडीआरएम एके श्रीवास्तव नेबताया कि सोमवार आधी रात के बाद लखनऊ आ रही मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गयाI जिस कारण यातायात बाधित हुआ है, लेकिन जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआI
उन्होंने कहा कि रेल अधिकारियों और कर्मचारियों का दल रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गया था, डिब्बे को हटाकर यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा)
