1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Flood wreaks havoc in many areas of Prayagraj

UP : प्रयागराज में बाढ़ का कहर, मंत्री नंदी ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Flood wreaks havoc in many areas of Prayagraj
Prayagraj Weather Update News : प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जल स्तर तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है, जिससे जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बन गई है। दोनों ही नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसके चलते एक दर्जन से अधिक मोहल्ले और कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीण का घर जलमग्न हो गया है और खेतों में खड़ी फसल डूब गई है। क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है, कई गांवों का संपर्क मार्ग जलमग्न हो जाने के कारण टूट गया है, जिससे चलते लोग मजबूरी में नाव के सहारे एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच रहे हैं।

बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के लिए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने आज जलमग्न क्षेत्रों में पहुंचे, उन्होंने बाढ़ की विकट स्थित का दौरा किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और प्रभावित लोगों को समय से भोजन, पानी, दवा और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

मंत्री नंदी ने मौके पर पीड़ितों के दर्द पर मरहम लगाते हुए राहत सामग्री का वितरण भी किया, जिसमें राशन, दवाइयां, पीने का साफ पानी और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और सरकार का प्रयास है कि हरसंभव सहायता प्रदान की जाए।

प्रशासन की तरफ से राहत व बचाव कार्य चल रहा है, लेकिन नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते प्रशासन चिंतित है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि जिन इलाकों में जल स्तर बढ़ रहा है और उसके आसपास के लोग भी सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, जान की सुरक्षा महत्वपूर्ण है, इसलिए लिए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल
अगला लेख
आंध्रप्रदेश में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान में गिरी चट्टान, 6 प्रवासी मजदूरों की मौत