मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. crime news
Written By
Last Modified: कोयंबटूर , शनिवार, 28 फ़रवरी 2015 (22:08 IST)

सेक्स से मना किया, प्रेमी ने कान काटा

सेक्स से मना किया, प्रेमी ने कान काटा - crime news
कोयंबटूर। एक खौफनाक घटना में, कथित तौर पर सेक्स करने से मना करने पर एक व्यक्ति ने 30 वर्षीय एक महिला का कान काट लिया।

पुलिस ने बताया कि शहर के रामनाथपुरम में रहने वाली महिला को उसके पति ने पांच साल पहले छोड़ दिया था। महिला का आरोपी मारियादास के साथ अवैध संबंध था।

पुलिस के मुताबिक, नशे में मारियादास ने शुक्रवार रात उसके कान को तब काट लिया जब महिला ने उसके साथ सेक्स करने से मना कर दिया। कान काटने के बाद आरोपी फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि चीख-पुकार सुनकर बगल में रहने वालों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया।

पुलिस ने बताया कि मारियादास को बाद में पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। (भाषा)