सीएम धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मजबूत आधारभूत ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के निर्माण और राज्य के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए 138 करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- हमारा लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास का लाभ पहुंचाकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड के प्रत्येक जिले के संतुलित और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
आइए, हम सभी बाल अधिकारों का सम्मान करने तथा प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्वस्थ, शिक्षित और सम्मानपूर्ण वातावरण प्रदान करने का संकल्प लें।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 1, 2026
हमारी सरकार भी उत्तराखंड में बाल अधिकारों की रक्षा हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रही है। बच्चों को ऑपरेशन मुक्ति के तहत बाल भिक्षावृत्ति एवं… pic.twitter.com/LChFtmemg1
अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस
अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- आइए, हम सभी बाल अधिकारों का सम्मान करने तथा प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्वस्थ, शिक्षित और सम्मानपूर्ण वातावरण प्रदान करने का संकल्प लें। हमारी सरकार भी उत्तराखंड में बाल अधिकारों की रक्षा हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को ऑपरेशन मुक्ति के तहत बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम से मुक्त कराकर शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। साथ ही श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
