1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. uttarakhand-strictest-anti-copying-law-cm-pushkar-singh-dhami

उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून : धामी

उत्तराखंड नकल विरोधी कानून
Uttarakhand Anti Copying Law: उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया है, यह दर्शाता है कि जनता से किया गया वादा केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसे जमीन पर उतारकर मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं को उनका हक दिलाने का काम किया गया है।
 
धामी एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सुशासन और ईमानदार व्यवस्था के प्रति हमारी सरकार की यह प्रतिबद्धता लगातार मजबूत हो रही है।

जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मुख्‍यमंत्री धामी ने राज्य के समस्त जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, आपदा प्रबंधन की तैयारियों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दृष्टिगत सभी सड़कों को शीघ्र गड्ढामुक्त बनाया जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ किया जाए तथा भूस्खलन एवं जलभराव संभावित स्थानों पर पहले से ही तैयारी सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिकारियों को अतिक्रमण पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
 
अधिकारियों को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत बनाया जाए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए वेरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सूरत में जमनाबाई विद्यार्थी भवन का मुख्‍यमंत्री ने किया उद्‍घाटन