• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BJP attacks Mulayam Singh Yadav
Written By
Last Modified: कानपुर , मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 (08:14 IST)

मुलायम घर नहीं संभाल पा रहे उत्तरप्रदेश क्या संभालेंगे : भाजपा

Mulayam Singh Yadav
कानपुर। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह को पारिवारिक झगड़े में विवश और मजबूर बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को कहा कि पहले वे जनता के नेता थे और अब वे केवल एक परिवार के नेता भर रह गए हैं।
 
त्रिवेदी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव से उनका अपना परिवार संभल नहीं रहा है तो उनकी पार्टी से उत्तर प्रदेश कैसे संभलेगा। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था तो संभल नहीं पा रही थी अब घर के अंदर की कानून व्यवस्था भी उनके हाथ से निकल गई  है।
 
भाजपा प्रवक्ता ने यहां पार्टी कार्यालय में कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में सपा को परिवार बचाना है, जबकि कांग्रेस को अपनी जमानत बचानी है और बहुजन समाज पार्टी को अपनी जमीन बचानी है। इसलिए भाजपा का सभी दलों में खौफ है और सभी पार्टियों के नेता भाजपा में अपने आप आ रहे हैं।
 
उन्होंने इस बात का सीधा जवाब नहीं दिया कि क्या सपा से निष्‍कासित नेता राम गोपाल यादव को भाजपा अपनी पार्टी में शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि अरुणाचल से लेकर उत्तर प्रदेश तक दूसरी पार्टियों के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
साइरस मिस्त्री : आश्चर्यजनक रहा परदे पर आना-जाना