सम्बंधित जानकारी
- लवमेकिंग सीन के पहले नर्वस हो गई थीं ये एक्ट्रेस, फिर मां के साथ बैठ कर देखा सीन
- भारत इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए आदर्श तैयारी नहीं
- बृजभूषण बने एशियाड दल प्रमुख, चार उप दल प्रमुख भी नियुक्त
- प्रसिद्ध कवि और गीतकार गोपाल दास नीरज का लंबी बीमारी के बाद निधन
- अक्षय कुमार ही हैं मेरे रोल मॉडल और इंस्पीरेशन : भूमि पेडनेकर
शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो बीएचयू छात्रा से मांगे सात लाख रुपए
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में इंजीनियरिंग की एक छात्रा ने सहपाठी छात्र पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब बनाने और मना करने पर सात लाख रुपए की मांग करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश नायक ने शनिवार ने बताया कि पीड़िता ने कैंट थाने में एक तहरीर दी है, जिसमें बीटेक के एक छात्र पर नाजायज शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब डालने समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ पढ़ने वाले एक छात्र ने दोस्ती के नाम पर चोरी-छिपे उसकी कई व्यक्तिगत तस्वीरें एवं वीडियो क्लिप बनाई और बाद में इसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाया।
इंकार करने पर छात्र ने उससे सात लाख रुपए की मांग की तथा नहीं देने पर उसकी तमाम तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की चेतावनी दी है।
इस वजह से वह कई दिनों से परेशान है। परेशान छात्रा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत कर मदद एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए की गुहार लगायी है। नायक ने बताया कि तहरीर मिलते के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। (वार्ता)
