biodatamaker
Thu, 22 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Banda

सनसनी! दो बोरों में मिले चार मासूमों के शव

Banda
चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में दो बोरों में चार मासूमों के शव बरामद हुए हैं।
 
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बुधवार को बताया कि अमवां गांव के प्राथमिक विद्यालय से करीब 50 मीटर दूर मंगलवार को बोरे में 5 साल के बालक और 6 साल की बालिका का शव बरामद हुआ। दोनों के गले रेते गए थे।
 
उन्होंने बताया कि सिकरी गांव के कछुआ नाले के पास भी मंगलवार को ही बोरे से 2 बच्चियों के शव बरामद किए गए। उनकी उम्र क्रमश: 10 और 11 साल है। इन बच्चियों के गले पर भी धारदार हथियार के निशान पाए गए। कुमार ने बताया कि शवों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
स्वराज इंडिया की भाजपा को बधाई, हार पर बिफरी आप