• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Agartala police
Written By
Last Modified: शनिवार, 17 जनवरी 2015 (11:35 IST)

बेटी पसंद नहीं थी, जिंदा दफनाने की कोशिश

बेटी पसंद नहीं थी, जिंदा दफनाने की कोशिश - Agartala police
अगरतला। त्रिपुरा में एक पिता की ओर से अपनी 10 साल की बेटी को‍ जिंदा दफनाने की कोशिश करने का दर्दनाक मामला सामने आया है।
 
पुलिस अनुसार अबुल हसन नाम का ये व्यक्ति अपनी बेटी को पसंद नहीं करता था, लिहाजा उसने उसको घर के पिछले हिस्से में दफन करने करने की कोशिश की।
 
उसने बच्ची के हाथ बांधे, मुंह पर कपड़ा बांधा और घर के पीछे गड्ढा खोदकर दफनाने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी जब घर पहुंची तो उसने कमर तक दफन बेटी के ऊपर लकड़ी के ड्रम को रख दिया ताकि वह दिखाई न दे और वह बाद में बाकी काम को पूरा कर ले।
 
लेकिन, बच्ची की मां को जब वह दिखाई नहीं दी तब उसे शक हुआ और उसने खोजबीन की तब वह आधी दफन हालत में उसे मिली। पड़ोसियों की मदद से आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्ता कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिस गांव की यह घटना है वह बांग्लादेश बार्डर के पास बसा हुआ है। (एजेंसी)