1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Administration has issued strict orders regarding DJ in Jharkhand

झारखंड में DJ को लेकर सख्‍त आदेश, नहीं बजा सकेंगे रात 10 बजे के बाद

Administration has issued strict orders regarding DJ in Jharkhand
Strict orders regarding DJ in Jharkhand : झारखंड में डीजे को लेकर प्रशासन ने सख्‍त आदेश दिया है। एसडीओ कौशल कुमार ने थाना प्रभारी और डीजे संचालकों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिया है कि अब किसी भी हाल में रात 10 के बाद डीजे ही नहीं, किसी तरह का म्यूजिक सिस्टम का उपयोग नहीं होगा। विवाह भवन के अलावा कोई घर में भी समारोह करता है, तो उसे भी इन नियमों का पालन करना होगा।
 
खबरों के अनुसार, झारखंड में डीजे को लेकर प्रशासन ने सख्‍त आदेश दिया है। एसडीओ कौशल कुमार ने थाना प्रभारी और डीजे संचालकों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिया है कि अब किसी भी हाल में रात 10 के बाद डीजे ही नहीं, किसी तरह का म्यूजिक सिस्टम का उपयोग नहीं होगा।
विवाह भवन के अलावा कोई घर में भी समारोह करता है, तो उसे भी इन नियमों का पालन करना होगा। एसडीओ ने कहा कि आदेश का उल्लंघन हुआ तो डीजे संचालक, समारोह स्थल के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर डीजे और वाहन को भी जब्त कर लिया जाएगा और विवाह भवन को भी सील कर दिया जाएगा। आयोजनकर्ता, डीजे संचालक, वर व वधू पक्ष पर प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।
एसडीओ ने कहा कि अगर कोई डीजे की बुकिंग कराता है तो उसके सामने शर्त रखें कि रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं चलेगा। सुप्रीम और हाईकोर्ट के जारी आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, सीओ अमर कुमार, नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान व मुफस्सिल थाना प्रभारी कुमार सत्यम मौजूद थे।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: संविधान दिवस पर संसद भवन में हुआ कार्यक्रम, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने किया संबोधित