• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By वार्ता

शिबू सोरेन अस्पताल में भर्ती

झारखण्ड
झारखण्ड के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को बेचैनी महसूस होने पर मंगलवार को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सोरेन को सुबह बेचैनी महसूस होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उल्लेखनीय है कि सोरेन ने विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वे अपने उत्तराधिकारी के बारे में संप्रग के नेताओं से विचार-विमर्श करने के लिए दिल्ली जाने वाले थे।