मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , मंगलवार, 31 मार्च 2009 (23:09 IST)

गोविंदा की जगह लड़ेंगे संजय निरुपम

महाराष्ट्र में कांग्रेस के छह और उम्मीदवार घोषित

गोविंदा की जगह लड़ेंगे संजय निरुपम -
कांग्रेस ने मंगलवार को महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री सुशीलकुमार शिंदे को शोलापुर से तथा संजय निरुपम को मुंबई उत्तर सीट से उम्मीदवार घोषित किया।

पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची में जालना से डॉक्टर कल्याण काले, औरंगाबाद से उत्तमसिंह पवार, मुंबई उत्तर पश्चिम से गुरुदास कामत, सांगली से प्रतीक प्रकाश पाटिल को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है तथा दोनों दलों के बीच सीटों के बँटवारे को लेकर हुए फैसले के तहत राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 26 पर कांग्रेस तथा 22 पर एनसीपी चुनाव लड़ रही है

कांग्रेस ने इससे पहले अपने 17 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। छह उम्मीदवारों की घोषणा आज की गई है।