1. धर्म-संसार
  2. सनातन धर्म
  3. रामायण
  4. श्री राम की कुलदेवी कौन है?

Bhagwan ram ki kuldevi| श्री राम की कुलदेवी कौन है?

Lord Ram
Kuldevi of Lord Ram: अयोध्या में प्रभु श्री राम की कुलदेवी का छोटा सा मंदिर है। अयोध्या में इसकी आधारशिला रखी गई है। कहते हैं कि भगवान राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली है। ऐसी मान्यता है कि बड़ी देवकाली भगवान राम की कुलदेवी थीं और यह तीन देवियों महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती का संगम है। मंदिर के महंत सुनील पाठक ने कहा, बड़ी देवकाली के मंदिर को लेकर इस इलाके में काफी श्रद्धा है। बड़ी देवकाली भगवान राम की कुलदेवी हैं।
पाठक ने बड़ी देवकाली की महत्ता को बताते हुए कहा, भगवान राम के जन्म के बाद उनकी माता कौशल्या पूरे परिवार के साथ मंदिर आई थीं। उसके बाद ऐसी परंपरा बन गई है कि जब किसी के घर में बच्चे का जन्म होता है, तो उस परिवार के सदस्य पहले मंदिर आकर देवी के दर्शन करते हैं। बहुत से लोग कोई नया काम शुरू करने से पहले भी मंदिर में देवी के दर्शन करने आते हैं।
 
पाठक ने मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा, भगवान राम के पूर्वज राजा रघु को सपने में देवी के दर्शन हुए थे। देवी ने उन्हें यज्ञ करवाने का निर्देश देते हुए कहा था कि युद्ध में उनकी विजय होगी। राजा रघु ने देवी के आदेश का पालन करते हुए यज्ञ करवाया और वे युद्ध में विजयी हुए, जिसके बाद उन्होंने यहां बड़ी देवकाली की मूर्ति स्थापित कराई।
bhagwan ram ki kuldevi
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु बहुत दूरदराज के इलाकों से अपनी समस्याएं एवं मन्नतें लेकर देवी के मंदिर में आते हैं और जब उनकी समस्याएं दूर हो जाती हैं एवं मन्नतें पूरी हो जाती हैं, तो वे देवी को धन्यवाद कहने आते हैं। पाठक ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा, बसंत, शारदीय नवरात्र और रामनवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं।
देवकाली मंदिर के महंत को उम्मीद है कि राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी देवकाली मंदिर की महत्ता की भी जानकारी मिलेगी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के बाद भगवान राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली के यहां स्थित मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। महंत सुनील पाठक ने कहा, मैं एक अयोध्यावासी होने के नाते बहुत प्रसन्न हूं कि भगवान राम को उनका जन्म स्थान मिल गया। भगवान राम भारत की आत्मा हैं। मेरा मानना है कि जब राम मंदिर के दर्शन करने श्रद्धालु अयोध्या आएंगे, तो वे बड़ी देवकाली मंदिर के दर्शन करने भी जरूर आएंगे। उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि श्रद्धालुओं को जब इस मंदिर का भगवान राम के परिवार के संबंध होने के बारे में जानकारी मिलेगी, तो वे बड़ी संख्या में यहां भी आएंगे। (भाषा)
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
अगला लेख
श्री राम के 108 प्रमुख नाम और उनका अर्थ