sawan somwar

राजस्थान में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत हासिल करेगी : सचिन पायलट

Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (20:57 IST)
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने दावा किया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करेगी। पायलट ने जनसभाओं में मिल रहे जनसमर्थन का जिक्र करते हुए यह विश्वास व्यक्त किया।
 
 
बीकानेर के मेडिकल कॉलेज मैदान में कांग्रेस की महासंकल्प रैली को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि 'हम राजस्थान में दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आएंगे'। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी को अच्छा समर्थन मिल रहा है।
 
उन्होंने कहा, ‘हाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी यहां आए थे और उन (भाजपा) की सभा और हमारी सभा में तुलना की जाए तो हमारी पार्टी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है।’ पिछले 4 अक्टूबर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बीकानेर में अनुसूचित जाति के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा ने दलितों के उत्थान के लिए कई कदम उठाए है।
 
पिछले विधानसभा चुनाव में बीकानेर संभाग में कांग्रेस को हार का सामना करना पडा था। संभाग में 24 सीटों में से केवल तीन सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की थी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत ने भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में लौटेगी। 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विदाई तय है और कांग्रेस सत्ता में लौटेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी उम्मीदवार को समर्थन देने का आग्रह किया है।

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

क्या स्वस्थ रहने के लिए 8 घंटे सोना सच में जरूरी है?

Kanwar Yatra 2026 : हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई फूलों की बारिश, बोले- शिवभक्त बोले योगीजी ने फूल नहीं सम्मान बरसाया

Gujarat : गुजरात में दिव्यांगों के लिए बड़ी सुविधा, अब मोबाइल में दिखाएं बस पास और करें फ्री सफर, केंद्र सरकार ने दिया अवॉर्ड

9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को बड़ा तोहफा, CM पुष्कर सिंह धामी ने खाते में भेजे 146 करोड़ रुपए

CM हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश, बोले- जल, जंगल, जमीन और पहचान की रक्षा हमारा संकल्प

अगला लेख