रविवार, 13 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. व्रत-त्योहार
  4. »
  5. अन्य त्योहार
Written By ND

सूर्य उपासना का छठ पर्व शुरू

सूर्य उपासना का छठ पर्व शुरू -
ND
बिहार में सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ रविवार से शुरू हुआ। लोक आस्था के इस महापर्व के पहले दिन 'नहाय खाय' के साथ पूरे प्रदेश में छठ व्रतियों ने विभिन्न नदियों और तालाबों में स्नान किया और बाद में घर में बनी लौकी, चना दाल और अरवा चावल से बने प्रसाद को भगवान भास्कर को अर्पित करने के बाद ग्रहण किया। छठ पर्व के दौरान इस दिन 'नहाय-खाय' प्रथा के दौरान महिलाएँ सिंदूर लगाकर इस पर्व की शुरूआत करती है।

महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालु पूरे दिन बिना जल ग्रहण किए उपवास रखेंगे। इसके बाद सूर्यास्त होने के बाद सभी व्रती भगवान भास्कर की पूजा करने के बाद एक बार ही दूध और गुड़ से बनी खीर खाते हैं तथा जब तक चाँद नजर आए, तब तक पानी पीते हैं और उसके बाद से उनका करीब 36 घंटे का निराहार व्रत शुरू होता है।

महापर्व के तीसरे दिन व्रतधारी अस्ताचल गामी सूर्य को नदी और तालाब में खड़े होकर प्रथम अर्ध्य अर्पित करते हैं। व्रतधारी डूबते हुए सूर्य को फल और कंद मूल से अर्ध्य अर्पित करते हैं। (-ा)