गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. खास खबर
  4. भारतीय को यौन उत्पीड़न पर होगी 2 साल की कैद
Written By
Last Updated :न्यूयॉर्क , गुरुवार, 11 सितम्बर 2014 (11:52 IST)

भारतीय को यौन उत्पीड़न पर होगी 2 साल की कैद

भारतीय को यौन उत्पीड़न पर होगी 2 साल की कैद - भारतीय को यौन उत्पीड़न पर होगी 2 साल की कैद
यहां एक भारतीय ने ह्यूस्टन से नेवार्क जा रहे एक विमान में अपने बगल में बैठी एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप स्वीकार किया है। जब यह घटना हुई तब महिला सो रही थी।
 
लुसियाना निवासी 62 वर्षीय देवेन्दर सिंह ने नेवार्क संघीय अदालत में अमेरिकी जिला जज स्टेनली चेस्लर के समक्ष यौन उत्पीड़न का आरोप स्वीकार किया।
 
इस आरोप में दोषी पाए जाने पर अधिकतम 2 साल कैद और 2,50,000 डॉलर के जुर्माने की सजा हो सकती है। देवेन्दर सिंह को अक्टूबर में सजा सुनाई जाएगी।
 
मामले के दस्तावेजों के अनुसार सिंह ह्यूस्टन से नेवार्क जा रहे यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान में बैठा था। उसके बगल में खिड़की के पास वाली सीट पर एक महिला बैठी थी। उड़ान के दौरान महिला सो गई और जब उसकी आंख खुली तब उसने देवेन्दर को खुद पर झुका हुआ और आपत्तिजनक स्थिति में पाया।
 
उसने देवेन्दर को धक्का दिया और वहां से चले जाने को कहा। फिर उसने विमान के चालक दल से घटना को लेकर शिकायत की और कहा कि जब विमान उतरे तो हवाई अड्डे पर पुलिस मौजूद हो। (भाषा)