• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई साहित्य
Written By WD

झाँकी युनाइटेड स्टेट्‍स की

झाँकी युनाइटेड स्टेट्‍स की -
- डॉ. राधा गुप्ता

GN
आओ बच्चों तुम्हें दिखाएँ
झाँकी युनाइटेड स्टेट्‍स की
जहाँ हमारे संस्कार की
वेल फैलती-फूलती
पिंजरा दिखाएँ चिडि़यों वाला
जिसमें चिडि़या झूलती।

तरह-तरह के लोग यहाँ पर
तरह-तरह की बोलियाँ
तरह-तरह के फूल यहाँ पर
तरह-तरह की क्यारियाँ

शहर दिखाएँ चेरी वाला
जिसमें चेरी फूलती
इधर महक ट्‍यूलिप की बिखरी
उधर लिली के फूल की।

डिशवाशर, एसी, हीटर, पानी
आरामतलब की हैं सुविधाएँ
माल, रेस्तराँ, सड़कें ‍अच्छी
खेल-कूद की सब सुविधाएँ।

एक्वेरियम दिखाएँ मछली वाला
जिसमें मछली तैरती
देखा न डिज्नीलैंड यहाँ का
तो समझो भारी भूल की।

योग्य, अनुभवी, डॉक्टर, इंजीनियर
करते काम महान हैं
नित-नवीन चमत्कार दिखाते
यहीं के आविष्‍कार हैं।

क्लब दिखाएँ मनोरंजन वाला
जिसमें पब्लिक झूमती
देखो मना यहाँ पर करना
बातें व्यर्थ-फिजूल की।

साभार- गर्भनाल