1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

यूरोपीय संसद में भारतीय पंडित

यूरोपीय संसद
- सुनंदा राव

NDSUNDAY MAGAZINE
भारतीय मूल के अमेरिकी पंडित राजन जेद ने पिछले साल अमेरिकी सीनेट में पूजा करके इतिहास रचा था। इस साल यूरोपीय संसद के अध्यक्ष हांस गैर्ड प्योटरिंग ने राजन जेद को अंतरधार्मिक संवाद में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

जेद, यूनिवर्सल सोसाइटी ऑफ हिंदूइज्म के प्रेसीडेंट हैं और वे 10 दिसंबर को बु्रसल्स में हो रहे सम्मेलन में भाग लेंगे।

यूरोपीय संसद में इस साल यूरोपीय अंतरधार्मिक संवाद को खास महत्व दिया जा रहा है और इसके तहत दुनिया के विभिन्न धार्मिक नेताओं को संसद में आमंत्रित किया गया।

इसके तहत जेद भी अध्यक्ष प्योटरिंग के साथ मिलकर हिंदू धर्म से संबंधित मामलों पर चर्चा करेंगे। साथ ही वे यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों के अन्य नेताओं से भी मिलेंगे।