भारतीय मूल की महिला लापता
ND
पटेल व्हीलिंग में एक रेस्तराँ में काम करती है और उसकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है। वह काले पैंट और बैंगनी जैकेट पहने हुए थी। पुलिस के अनुसार, उसे काम के लिए बस की ओर जाते हुए देखा गया था। न तो उसके पास मोबाइल फोन है और न ही उसे गाड़ी चलाना आता है। इसीलिए वह बस से आती-जाती थी। उसके और उसके पति के बीच कोई तनाव नहीं है और वह पहले कभी पति को जानकारी दिए बिना कहीं नहीं गईं। (भाषा)
