1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

भारतीय बैंकर पर गबन का आरोप

भारतीय बैंकर
ND

दुबई में एक भारतीय बैंकर को 3.1 करोड़ रुपए का गबन करने का आरोपी बनाया गया है। इस बैंकर ने इस आरोप को स्वीकार किया, लेकिन कहा है कि उसने यह रकम संबंधित बैंक को लौटा दी थी।

आरोपी बनाए गए इस भारतीय बैंकर की पहचान सिर्फ आरए के रूप में बताई गई है। आरए दुबई वाणिज्यिक बैंक में कार्यकारी प्रबंधक के रूप में कार्यरत है। उस पर यह भी आरोप है कि सुनवाई से बचने के लिए आधिकारिक इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के साथ भी छेड़छाड़ की।

दुबई आपराधिक न्यायालय ने बताया कि आरए ने 25 लाख दिरहम (लगभग 3.1 करोड़) से अधिक का गबन किया है। इस व्यक्ति ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया। उसने कहा कि वह बैंक को रकम वापस कर चुका है। इसे साबित करने के लिए उसने दस्तावेज भी प्रस्तुत किए।

आरए पर आरोप है कि उसने गबन की शुरुआत 15 अगस्त, 2007 से की थी। अभियोजकों का कहना है कि गबन की राशि उसने अपने एक साथी और बहन के नाम वाले एकाउंट में जमा किए। दस्तावेजों से पता चला है कि उसकी बहन इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें