भारतीय दम्पति को मिली राहत
ND
वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद न्यूजीलैंड में आठ वर्ष तक रहने वाले एक भारतीय दम्पति को अस्थाई तौर पर राहत मिल गई है। इससे पहले उनके आग्रह को ठुकरा चुकी सरकार ने अब उनके कामकाजी वीजा पर 12 महीने और देश में रहने की मंजूरी दे दी है।
‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ की खबर के मुताबिक, उषा और सीतल राम को बीती रात वीजा दिया गया है जिसमें उन्हें यहाँ अपने तीन बच्चों समेत न्यूजीलैंड में रहने की अनुमति दी गई। यह दम्पति हेस्टिंग्स में वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद बीते आठ वर्ष से रह रहा था और आव्रजन विभाग ने न्यूजीलैंड में रहने के उनके आग्रह को नामंजूर कर दिया था। सीतल राम सितम्बर से जेल में हैं। उन्हें आज रिहा किया जा सकता है। (भाषा)

