1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

ई-मेल हेल्पलाइन सेवा शुरू

कैलिफोर्निया
ND

अमेरिका में भारतीय दूतावास ने कैलिफोर्निया के ट्राई वैली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए एक ई-मेल हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। दूतावास की ओर से ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनएंबैसी डॉट ओआरजी’ नामक वेबसाइट शनिवार को शुरू की गई।

छात्रों से कहा गया है कि ‘मिंका एट इंडियनजीओवी डॉट ओआरजी’ और ‘ईडीयू एट इंडियासीजीएनवाई डॉट ओआरजी’ के जरिए वे मेल करके जरूरी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

यह सुनिश्चित कर लेना जरूरी है कि भारतीय छात्रों के साथ किसी तरह का भेदभाव और उत्पीड़न नहीं हो रहा है। ट्राई वैली विश्वविद्यालय में कुल 1,555 छात्र हैं, जिनमें भारतीय मूल के छात्रों की संख्या 95 फीसदी है।

भारतीय अधिकारियों की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है कि वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने ट्राई वैली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों से जुड़े मुद्दे को उठाया है।