अमरजीत सिंह ''सिख ऑफ द ईयर''
ND
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अमरजीत सिंह चांडिहोक को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रतिष्ठित 'सिख ऑफ द ईयर-2010' के सम्मान से नवाजा गया। सिख फोरम इंटरनेशनल द्वारा दिया जाने वाले इस सम्मान के लिए मंगलवार रात द ग्रेट हॉल ऑफ लिंकन्स इन में विशेष समारोह आयोजित किया गया।
इसमें लार्ड स्वराज पॉल, लार्ड खालिद हमीद और सर मोटा सिंह भी उपस्थित थे। चांडिहोक ने यह सम्मान ग्रहण करते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने यह सम्मान अपनी पत्नी और सासू माँ को समर्पित किया।

