1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

अबु धाबी में ऊँटों का मेला...

मर्सडीज कारों से कई गुना महँगे हैं ऊँट

यूएई
ND
इन दिनों यूएई की राजधानी अबु धाबी में एक ऐसा मेला चल रहा है, जहाँ ऊँटों की कीमत मर्सडीज कारों से भी कई गुना ज्यादा लग रही है। भारत में भले ही रेगिस्तान के जहाज कहे जाने वाले ऊँट को ज्यादा महत्व नहीं मिलता हो, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में इनको खासी तवज्जो दी जाती है। दस दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन अधु धाबी सांस्कृतिक विरासत प्राधिकरण ने किया है।

अबु धाबी में चल रहे अल दाफरा महोत्सव में गत दिवस एक ऊंट व्यवसायी हमदान बिन गनिम अल फलाही ने तीन ऊँट दो करोड़ 40 लाख दिरहम यानी 29 करोड़ रुपए में खरीदे। फलाही ने एक ऊँट की कीमत 12 करोड़ 8 लाख 33 हजार 334 रुपए दी। जबकि दूसरा ऊँट 10 करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपए में खरीदा।

इस व्यापारी ने एक अन्य ऊँट की कीमत 6 करोड़ 4 लाख 16 हजार 667 रुपए का भुगतान किया है। जबकि भारत में ऊँटों की अधिकतम कीमत डेढ़ लाख रुपए के आसपास तक ही पहुँच पाती है। अबु धाबी का महोत्सव के पहले दो दिन में ही ऊंटों की बिक्री से होने वाली आमदनी 73 करोड़ रुपए को पार कर चुकी है। इसमें ऊँटों की खरीद फरोख्त के अलावा देश की समृद्ध संस्कृति को दिखाने वाली गतिविधियों की भी झलक पेश की गई थी। इस महोत्सव खास आकर्षण ऊँटों की सौंदर्य प्रतिस्पर्धा होता है।