1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. माँसाहारी व्यंजन

फ्राय एग मसाला

फ्राय एग मसाला
ND

सामग्री :
4 प्याज, 6 अंडे, 5 कली लहसुन, 1 टुकड़ा अदरक, 5 हरी मिर्च, 1 चम्मच धनिया पावडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1/4 चम्मच हल्दी, 3 टमाटर, 3 चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच जीरा पावडर।

विधि :
सर्वप्रथम अंडों को उबालकर एक तरफ रख दें। कढ़ाई में तेल गर्म कर उसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राय कर लें। अब उसमें टमाटर मिलाकर अच्छी तरह से फ्राय करें।
सर्वप्रथम अंडों को उबालकर एक तरफ रख दें। कढ़ाई में तेल गर्म कर उसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राय कर लें।


अब अंडे के छिलके निकालकर कढाई में डाल दें और उसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया और जीरा पावडर व नमक मिलाएँ और इसे 15 मिनट के लिए ढँक दें। लीजिए तैयार है एग मसाला। परोसते समय बारीक कटा हरा धनिया डालकर सर्व करे दें।