अंडा नारियल करी
|
सामग्री :
4 अंडे कड़े उबले हुए अंडे, तीन चौथाई कप कददूकस किया हुआ नारियल, 1 चम्मच धनिया पावडर, आधा चम्मच हल्दी, कढ़ी पत्ता, 1 चम्मच नारियल का तेल, स्वाद अनुसार नमक।
विधि :
एक बर्तन में नारियल, धनिया पावडर और हल्दी लें और उसका पेस्ट बना लें। एक अलग बर्तन में एक कप पानी में ये पेस्ट मिलाएँ।
अंडों को चार टुकड़ों में काटें और उन्हें नारियल के मिश्रण में डाल दें। नमक डालकर अच्छी तरह हिलाएँ। गाढ़ा होने तक पकाते रहें।
अब एक बर्तन में नारियल का तेल लें और जब वो गरम हो जाए तो उसमें कढ़ी पता भूनें। इसे मिश्रण में डालें और परोसें।
