1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. माँसाहारी व्यंजन
  4. Chicken Sandwich Recipes

चि‍कन सैंडवि‍च विथ बटर

बेक
सामग्री :
8 स्लाइस डबल रोटी, 1 कप चि‍कन (छोटे टुकड़ों में कटा व पका हुआ), 1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ, 3 हरी मि‍र्च बारीक कटी, चौथाई कप मेयोनेज, चौथाई कप खट्टी मलाई, मक्खन, स्वा‍दानुसार नमक, आधा कप हरा धनि‍या। 
 
वि‍धि‍ : 
सबसे पहले डबल रोटी पर मक्खन लगाएं। फिर चि‍कन में प्याज, हरी मि‍र्च, नमक, मलाई और मेयोनेज मि‍लाकर मि‍श्रण तैयार कर लें। इस मि‍श्रण को मक्खन लगी डबल रोटी पर लगाएं और दूसरी डबल रोटी से उसे कवर करें। 
 
सैंडवि‍च को टोस्टर में रखकर सेंकें और मूली और गाजर के साथ पेश करें।


अगला लेख
संतान के लिए सुरक्षा-कवच है पिता