बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 17 मई 2014 (17:57 IST)

पार्टी करेगी मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला : येदियुरप्पा

लोकसभा चुनाव 2014
FILE
नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल करने के बारे में कोई भी निर्णय नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेतृत्व करेगा।

येदियुरप्पा ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले के सवाल पर यहां कहा कि यह नरेन्द्र मोदी और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ये बातें यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक के बाद कही।

लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का श्रेय मोदी और पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए येदियुरप्पा ने कांग्रेस की असफलता को भी इसकी वजह बताया।

येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा ने मोदी, हमारे कार्यों और कांग्रेस की असफलता की वजह से चुनाव जीता। उन्होंने साथ ही खुशी जाहिर की कि मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आरएसएस के काम की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी ने संघ के समर्थन की वजह से अच्छा प्रदर्शन किया। (भाषा)