शनिवार, 19 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नवरात्रि
  4. Shardiya navratri ghat sthapna muhurat 2024
Written By WD Feature Desk
Last Updated : मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (19:00 IST)

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा के दिन जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya navratri ghat sthapna muhurat 2024: अश्‍विन शारदीय नवरात्रि घटस्थापना शुभ मुहूर्त

Shardiya navratri ghat sthapna muhurat 2024
Shardiya Navratri 2024:  प्रतिवर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि के व्रत प्रारंभ होते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक रहेगा। इस बार यह पर्व 10 दिनों तक चलेगा क्योंकि पंचमी तिथि 2 दिनों तक रहेगी। दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर की रहेगी। आओ जानते हैं दुर्गा प्रतिमा स्थापना और घट स्थापना का शुभ मुहूर्त।
 
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 03 अक्टूबर 2024 को मध्यरात्रि 12:18 बजे से।
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 04 अक्टूबर 2024 को मध्यरात्रि 02:58 बजे तक।
 
शरदीय नवरात्र‍ि घटस्थापना मुहूर्त 2024
घटस्थापना मुहूर्त- प्रात: 06:15 से 07:22 के बीच।
घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:46 से 12:33 के बीच।
शुभ चौघड़िया: प्रात: 06:15 से 07:44 के बीच।
लाभ चौघड़िया: दोपहर 12:10 से 01:38 के बीच।
अमृत चौघड़िया: दोपहर 01:38 से 03:07 के बीच।
 
3 अक्टूबर 2024 के शुभ मुहूर्त:-
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 04:53 से शाम 05:41 तक।
प्रातः सन्ध्या: प्रात: 05:17 से प्रात: 06:30 तक।
अमृत काल: सुबह 08:45 से सुबह 10:33 तक।
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:46 से 12:33 तक।
विजय मुहूर्त: अपरान्ह 02:26 से अपरान्ह 03:14 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:25 से शाम 06:49 तक।
सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:25 से 07:37 तक।
 
डोली पर सवार होकर आएगी माता: सोमवार या रविवार से नवरात्रि शुरू हो तो मां का आगमन हाथी पर, मंगलवार या शनिवार के दिन मां का आगमन घोड़े पर, बुधवार के दिन मां का आगमन नाव पर और शुक्रवार या गुरुवार के दिन मां दुर्गा का आगमन डोली या पालकी पर होता है। इस साल गुरुवार के दिन घटस्थापना होने वाली है। इस हिसाब से माता दुर्गा का आगमन डोली पर होने वाला है, जिसे शुभ नहीं माना जा रहा है।