Navratri food recipe: इस नवरात्रि बनाएं उत्तर भारत की लोकप्रिय कुट्टू की पूड़ी और आलू की सब्जी
Navratri festive food: इस बार शारदीय नवरात्रि के पर्व पर आप भी घर पर बनाए उत्तर भारत में बनने वाला नवरात्रि का सबसे लोकप्रिय फलाहारी भोजन कुट्टू की पूड़ी और आलू की सब्जी। तो देर किस बात की, आप भी यह रेसिपी अभी नोट करें और नवरात्रि के व्रत के दिनों में इसका आनंद उठाएं।ALSO READ: Navratri food: नवरात्रि फलाहार की लिस्ट में शामिल करें यह खास रेसिपी, अभी देखें और नोट करें
सामग्री (आलू की सब्जी के लिए):
• 2-3 उबले हुए आलू
• 1-2 हरी मिर्च (कटी हुई)
• 1/2 चम्मच जीरा
• 1 चम्मच घी
• सेंधा नमक (स्वादानुसार)
• बारीक कटा हरा धनिया
बनाने की विधि:
1. एक कढ़ाई में घी गरम करें। जीरा और हरी मिर्च डालें।
2. उबले हुए आलू को टुकड़ों में काटकर कढ़ाई में डालें।
3. सेंधा नमक और थोड़ा पानी डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
4. हरा धनिया डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें।
सामग्री (कुट्टू की पूड़ी के लिए):
• 1 कप कुट्टू का आटा
• 1/2 कप उबला हुआ आलू (कद्दूकस किया हुआ)
• सेंधा नमक (स्वादानुसार)
• पानी (आवश्यकतानुसार)
• तेल (तलने के लिए)ALSO READ: Maharashtrian Navratri food: महाराष्ट्र की साबूदाना खिचड़ी रेसिपी
बनाने की विधि:
1. कुट्टू के आटे में कद्दूकस किया हुआ आलू और सेंधा नमक मिलाएं।
2. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें।
3. आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और पूड़ी बेल लें।
4. कढ़ाई में तेल गरम करके पूड़ियों को सुनहरा भूरा होने तक तलें।
5. गरमागरम कुट्टू की पूड़ी को आलू की सब्जी के साथ परोसें।ALSO READ: Navratri food: नवरात्रि व्रत में ऊर्जा देगा यह फलाहारी हलवा, अभी नोट करें रेसिपी

