Maharashtrian Navratri food: महाराष्ट्र की साबूदाना खिचड़ी रेसिपी
Falahari Sabudana Khichdi Recipe: नवरात्रि के नौ दिन व्रत के दौरान सात्विक और पौष्टिक भोजन का विशेष महत्व होता है। साबूदाना खिचड़ी व्रत का सबसे लोकप्रिय और पौष्टिक व्यंजन है। इसे मूंगफली और मसालों के साथ बनाया जाता है। यहां स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाली फलाहारी रेसिपी दी गई हैं। जानें साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि...
सामग्री:
• 1 कप साबूदाना
• 1/2 कप भुनी हुई मूंगफली
• 1 उबला हुआ आलू (टुकड़ों में कटा हुआ)
• 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
• 1/2 इंच अदरक (कसा हुआ)
• 1/2 चम्मच जीरा
• 1 चम्मच नींबू का रस
• सेंधा नमक (स्वादानुसार)
• बारीक कटा हरा धनिया
• 1 चम्मच घी
बनाने की विधि:
1. साबूदाने को धोकर 4-5 घंटे या रात भर भिगो दें, ताकि वह नरम हो जाए।
2. भीगे हुए साबूदाने में सेंधा नमक, मूंगफली पाउडर और नींबू का रस मिला लें।
3. एक कढ़ाई में घी गरम करें। जीरा और हरी मिर्च डालें।
4. अब आलू के टुकड़े डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
5. साबूदाना मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
6. कढ़ाई को 2-3 मिनट के लिए ढक दें।
7. ढक्कन हटाकर हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिला लें। गरमागरम परोसें।