Last Modified: नई दिल्ली ,
मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (13:59 IST)
रेल बजट पर क्या बोले नरेन्द्र मोदी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेल बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश में पहली बार समग्र रेल बजट पेश हुआ है। इससे पहले बजट टुकड़ों में पेश होता था।
FILE
उन्होंने कहा कि यह 21वीं सदी का बजट है। विज्ञान और तकनीक का उपयोग आने वाले समय में होगा। रेलवे सिर्फ यातायात का साधन नहीं है। यह भारत की विकास यात्रा का ग्रोथ इंजन भी है। यह बजट ट्रांसपरेंसी और इंटीग्रिटी को बल देता है।
उन्होंने कहा कि यह 125 करोड़ लोगों का बजट है। हमने बजट में प्रयास किया है जिससे यात्रियों की संख्या भी बढ़े और सुरक्षा भी।
इस बार का रेल बजट यह सिद्ध करेगा कि रेल देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमने विकास की नई ऊंचाई को भी प्रारंभ किया है।
मोदी ने कहा कि रेल में यात्रा करने वालों को सुखद अनुभव होगा। यह अंतरिम बजट के बाद का बजट है। बहुत कम समय में जो इनिशिएटीव लिए गए वह बताता है कि हम रेल को कहा ले जाना चाहते हैं, देश को कहां ले जाना चाहते हैं।