• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 3 जनवरी 2014 (15:15 IST)

मोदी निर्दोष, मनमोहन से भाजपा नाराज

मोदी निर्दोष, मनमोहन से भाजपा नाराज -
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उनकी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के बारे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
FILE

डॉ. सिंह ने इससे पहले शुक्रवार को यहां कहा कि मोदी का प्रधानमंत्री बनना देश के लिए 'विनाशकारी' होगा।

भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के संवाददाता सम्मेलन के बाद इस पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि जिन गुजरात दंगों की डॉ. सिंह बात कर रहे हैं उनमें न्यायालय और विशेष जांच दल ने मोदी को निर्दोष करार दिया है।

इसके बाद भी प्रधानमंत्री द्वारा इस तरह का बयान दिया जाना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और वे इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

अगले पन्ने पर... क्या है सरकार की असफलता का राज...