मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Wonderful coincidence, 5 planets will be seen in a straight line
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 24 जून 2022 (21:29 IST)

अद्भुत संयोग! एक सीध में नजर आएंगे 5 ग्रह, चूके तो करना होगा 18 साल इंतजार

अद्भुत संयोग! एक सीध में नजर आएंगे 5 ग्रह, चूके तो करना होगा 18 साल इंतजार - Wonderful coincidence, 5 planets will be seen in a straight line
नई दिल्ली। शुक्रवार रात आसमान में एक अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। दरअसल, 18 साल बाद एक साथ पांच ग्रह- बुध, शुक्र, मंगल, गुरु और शनि एक सीध में नजर आएंगे। ऐसी खगोलीय घटना 2004 में सामने आई थी, जबकि आप आज इस घटना को देखने से चूक गए तो 18 वर्ष यानी 2040 तक इंतजार करना होगा। 
 
इन 5 ग्रहों के एक सीध में आने वाली घटना को देखने के लिए सबसे अच्छा 24 जून 2022 को तड़के 3:39 बजे से लेकर 27 जून के सूर्योदय 4:43 बजे के बीच होगा।
 
इसमें बृहस्पति 1:05 बजे, मंगल 1:44 बजे, शुक्र 3:33 बजे और अंत में बुध 4.11 बजे नजर आएंगे। इससे पहले यह अद्भुत संयोग 18 साल पहल देखा गया था। यदि अब इस मौके को चूक जाते हैं तो इसके लिए 18 साल इंतजार करना होगा। 
 
ग्रहों के इस संयोग को दूरबीन के बिना भी देखा जा सकता है। शुक्रवार से शुरू हुआ यह अद्भुत नजारा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार तक दिखाई देगा। विज्ञान की भाषा में इसे ग्रहों का संगम कहा जाता है। 
 
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र में कोरोना के 4205 नए मामले, 3 मरीजों की मौत, CM ने की स्थिति की समीक्षा