शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. What is the weather like across the country today
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 13 मार्च 2026 (11:35 IST)

Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, यहां छाएंगे बादल, इन क्षेत्रों में गर्मी का कहर

Weather Update News
Weather Update News : देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। खबरों के अनुसार, उत्तर भारत में मार्च के महीने के साथ ही मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है। दिल्ली-NCR, गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। IMD ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि पश्चिम भारत के कई राज्यों भीषण लू चलने की संभावना है जबकि पूर्वोत्तर और हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, हालांकि कुछ स्थानों पर बादल और हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है।
 

पश्चिम भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट 

देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर भारत में मार्च के महीने के साथ ही मौसम तेजी से बदलता नजर आ रहा है। IMD ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि पश्चिम भारत के कई राज्यों भीषण लू चलने की संभावना है जबकि पूर्वोत्तर और हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, हालांकि कुछ स्थानों पर बादल और हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और ओडिशा में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।
Weather Update News

इन राज्‍यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 से 18 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में 13 और 14 मार्च के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में छिटपुट स्थानों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई।  

कैसा है दिल्ली-NCR का मौसम?

दिल्ली-NCR, और गुरुग्राम में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। दिल्ली में अगले दो दिन तापमान में हल्की कमी आ सकती है, हल्के बादल भी छा सकते हैं। 15 मार्च से अधिकतम तापमान और गिरेगा और हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश के साथ कुछ राहत मिलने की भी उम्मीद है। मार्च की शुरूआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में गर्मी सताने लगी थी।
 

इन क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार में आंधी, गरज-चमक के साथ का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 15 से 17 मार्च के दौरान बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अब उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। राजस्थान में आगामी दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 14-15 मार्च को कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश के कई शहरों में भीषण गर्मी 

मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दोपहर के समय गर्मी का अहसास होने लगा है।

क्‍या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अबकी बार अप्रैल और मई में हीट वेव यानी, लू चलेगी। 15 से 20 दिन तक लू चल सकती है, लेकिन मार्च में लू चलने का अलर्ट नहीं है। मार्च के शुरुआती दिनों में पारा बढ़ा हुआ है। अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
तेल संकट के बीच अमेरिका का यू-टर्न: दुनिया को 30 दिन तक रूसी तेल खरीदने की छूट