सम्बंधित जानकारी
- हिमाचल के लेपचा पहुंचे पीएम मोदी, जवानों संग मनाई दिवाली
- पटाखों से बनाई दूरी तो 8 साल में सबसे बेहतर होगी दिल्ली की हवा
- पीएम मोदी ने दी दिवाली की बधाई, कहा- इस त्योहार आपके घर खुशियां और समृद्धि आए
- हवा में जहर! बिना किसी खास वजह के बदनाम है बेचारी पराली
- दिवाली पर दिल्ली की हवा खराब, कई इलाकों में AQI 200 पार
उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सुरंग टूटी, 40 श्रमिक फंसे
Uttarkashi news in hindi : उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा रविवार तड़के अचानक टूट गया जिससे उसमें काम कर रहे करीब 40 श्रमिक अंदर फंस गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सिलक्यारा की तरफ तड़के करीब चार बजे हुआ जब साढ़े चार किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सुरंग का करीब 150 मीटर हिस्सा टूट गया।
घटना की जानकरी मिलते ही उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली।
मौके पर पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, अग्निशमन, आपातकालीन 108 व सुरंग का निर्माण करा रही संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) के कर्मचारी भी मौके पर सुरंग खुलवाने के काम में जुटे हुए हैं।VIDEO | Several labourers feared being trapped after an under-construction tunnel collapsed in Uttarakhand's Uttarkashi. Rescue operations are underway. pic.twitter.com/uHNsLzE4qP
— Press Trust of India (@PTI_News) November 12, 2023
हर मौसम के अनुकूल चार धाम सड़क परियोजना के तहत बन रही इस सुरंग के बनने से उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम तक का सफर 26 किलोमीटर कम हो जाएगा। (भाषा)
