• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Student missing
Written By
Last Updated : सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (09:14 IST)

जेएनयू का एक छात्र लापता

Student missing जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का एक छात्र और आइसा कार्यकर्ता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि बॉयोटेक्नोलॉजी में एमएससी कर रहा और माही (मांडवी छात्रावास में कमरा नंबर 106 में रह रहा) नजीब अहमद शनिवार से लापता है। शनिवार की रात कुछ छात्रों के साथ उसकी तकरार हुई थी।
 
पुलिस ने बताया कि उसके अभिभावकों की शिकायत के आधार पर वसंतकुंज उत्तरी थाना में भादंसं की धारा 365 (अपहरण और गलत तरीके से व्यक्ति को बंधक बनाना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया। (भाषा)