• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shinde is a guest for a few days, CM of Maharashtra is about to change, Sanjay Raut makes a big claim
Written By
Last Updated : सोमवार, 3 जुलाई 2023 (10:43 IST)

कुछ दिनों के मेहमान हैं शिंदे, महाराष्ट्र का CM बदलने वाला है, संजय राउत कर बड़ा दावा

sanjay raut
मुंबई। महाराष्ट्र में हुए बडे सियासी बदलाव के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे अब कुछ ही दिनों के मेहमान हैं। जल्द ही महाराष्ट्र का सीएम बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि मैं यह बात दावे के साथ कह रहा हूं।

बता दें कि अजित पवार ने 2019 के बाद तीसरी बार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्होंने अचानक से शिंदे गुट से हाथ मिला मिया। उन्होंने अपने साथ 40 विधायकों के होने का भी दावा किया है। इसके बाद महाराष्ट्र में अचानक सियासी घटनाक्रम बदल गया।

संजय राउत ने गुरुपूर्णिमा का जिक्र करते हुए कहा कि आज गुरुपुर्णिमा है और हमारे गुरु बाला साहब ठाकरे हैं, हमारे गुरु ने हमें श्रद्धा सिखाई है। कुछ लोगों के गुरू शरद पवार हैं, लेकिन उन्होंने उनके साथ गद्दारी की। एक तरफ बस दुर्घटना हुई, एक तरफ लोगों की चिता जल रही थी, दूसरी तरफ ये शपथ ले रहे हैं। कल का दिन राजनैतिक इतिहास का काला दिन है। हम सब 2024 चुनाव के लिए आगे बढ़ेंगे।

इससे पहले राउत ने कहा था कि उन्हें पहले से ही पता था कि ऐसा होने वाला है। जल्द ही सीएम बने एकनाथ शिंदे और उनके साथ गए 16 विधायक अयोग्य करार दिए जाएंगे और कुछ ही दिनों में महाराष्ट्र को दूसरा मुख्यमंत्री भी मिल जाएगा। राउत ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि इस 'खेल' को लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने महाराष्ट्र की राजनीति को 'साफ करने' का जिम्मा उठाया है, 'उन्हें अपने तरीके से चलने दें।'

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा था कि मेरी शरद पवार से बात हुई है। उन्होंने कहा, 'मैं मजबूत हूं और हमें जनता का समर्थन प्राप्त है। हम उद्धव ठाकरे के साथ सब कुछ फिर से बनाएंगे'। हां, लोग इस जुएं को लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे।'
Edited by navin rangiyal
ये भी पढ़ें
दिल्ली में BJP नेता नरेश उजाला, पत्नी और बेटे पर हमला, हालत नाजुक