सोमवार, 28 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Puducherry Lt Governor Kiran Bedi Bans Use Of Sirens By Cars Of VIPs
Written By
Last Modified: पुड्डुचेरी , सोमवार, 6 जून 2016 (10:24 IST)

किरण बेदी ने पुडुचेरी में वीआईपी गाड़ी में सायरन पर लगाया बैन

Kiran Bedi
पुड्डुचेरी की गर्वनर किरण बेदी ने आदेश दिया है कि अब यहां अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) के वाहनों पर अब किसी तरह का कोई सायरन नहीं लगा होगा। किरण बेदी ने निर्देश दिए कि अग्निशमन सेवा और एंबुलेंस जैसे आपातकालीन सेवा के अलावा किसी वीआईपी के वाहनों पर अब किसी तरह का कोई सायरन नहीं लगा होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राजनिवास के एस्कॉर्ट और पायलट वाहनों पर भी यह लागू किया जाना चाहिए। पुड्डुचेरी राजनिवास से जारी एक नोट के मुताबिक, वीआईपी लोगों की कारों और अन्य वाहनों को आम जनता के लिए ट्रैफिक को रोकने जैसा कोई विशेषाधिकार नहीं दिया जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि यातायात पुलिस को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और नियमों के पालन को भी सुनिश्चित करना चाहिए जिससे लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।
 
पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को किरन बेदी ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई कार्य किया। मास्क, दस्ताने और पीले रंग की टोपी पहनकर लाल बहादुर शास्त्री पथ और गिंगी सलाई में नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर उन्होंने कचरा हटाया।
 
उन्होंने कहा कि वो हर रविवार को नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर मैं कचरा हटाने के अभियान में हिस्सा लूंगी क्योंकि मेरा इरादा यह सुनिश्चित करना है कि पुडुचेरी एक स्वच्छ शहर बने। पुलिस और नगर निगम कर्मचारी बहुत महत्वपूर्ण वर्ग हैं और इन दोनों वर्गों से जुड़े हुए लोगों की बेहतरी का ध्यान रखा जाना चाहिए।
 
बेदी ने कहा कि वह लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा नहीं कर रही हैं। अपने वादे के अनुसार बेदी ने इन दोनों स्थानों पर जाने के लिए अपने पायलट या एस्कार्ट वाहन में सायरन के इस्तेमाल से परहेज किया।
ये भी पढ़ें
जाट आंदोलन का आज दूसरा दिन, 13 राज्यों में होगा धरना प्रदर्शन