Hanuman Chalisa

असम में मोदी, कितने भी डंडे गिरें, मेरे पास आपका सुरक्षा कवच

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (14:19 IST)
PM Modi
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के कोकराझार में एक रैली को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि विरोधी डंडे मारने की बात करते हैं, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। दरअसल, मैं आपके सुरक्षा कवच में सुरक्षित हूं।
 
मोदी ने कहा कि बोडो विकास के लिए केन्द्र सरकार आयोग बनाएगी। विकास के लिए 1500 करोड़ का पैकेज उपलब्ध करवाया जाएगा। यहां रेलवे कोच फैक्टरी खुलेगी, जिससे यहां के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके साथ ही कैंसर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज बनेंगे। इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी बनेगी।
 
ALSO READ: राहुल गांधी पर उलटा पड़ा 'डंडा', लोकसभा में जमकर हुआ हंगामा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मैं आपका हूं आपके लिए कभी पीछे नहीं हटूंगा। शांति के रास्ते के सभी कांटों को हटा दूंगा। पहले की सरकारें असम समस्या को जानती थीं, लेकिन सुलझाती नहीं थीं। उन्होंने कहा कि असम में स्थायी शांति की वजह आप हैं। 130 करोड़ देशवासी बधाई दे रहे हैं। 
 
मोदी ने कहा कि बोडो समझौते से अलगाव लगाव में बदला है। जिंदगी में ऐसी रैली कभी नहीं देखी। हेलीकॉप्टर से देख रहा था। लोग ही लोग दिख रहे थे। राजनीतिक इतिहास की यह सबसे बड़ी रैली है। अब एक भारत और श्रेष्ठ भारत की भावना और मजबूत होगी। 
 
राहुल गांधी के डंडे मारने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि विरोधी डंडे मारने की बात करते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे साथ आपका आशीर्वाद है, मुझे कुछ नहीं हो सकता।

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई, 58% से ज्यादा बेटियां पास

MP बनेगा निवेश का नया हब, भारत टेक्स-2026 में मिले 20,193 रुपए करोड़ के प्रस्ताव, 27 हजार नौकरियों का रास्ता साफ

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी

अगला लेख