रविवार, 24 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Oil companies released new prices of petrol and diesel
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023 (11:45 IST)

Petrol Diesel Prices : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए भाव, जानिए ताजा दाम

नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे के दौरान नरमी आई है, लेकिन इस बीच आज शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव दिख रहा है। आज कई शहरों में तेल के दामों में बदलाव आया तो कुछ जगह नीचे आए हैं।
 
दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में हालांकि आज भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है तथा दूसरी ओर नोएडा में पेट्रोल 97.00 और डीजल 90.14, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66 तथा गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपए और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
15 दिन में 2900 रुपए सस्ता हुआ सोना, शादियों के सीजन में क्यों घट रहे हैं Gold के दाम