Hanuman Chalisa
✕

2023 का आगाज : दुनियाभर में लोगों ने जश्न मनाकर किया नए वर्ष का स्वागत

Updated: रविवार, 1 जनवरी 2023 (00:38 IST)
नई दिल्ली। देश के साथ ही दुनियाभर में 2023 का स्वागत लोगों ने जश्न मनाकर किया। ठंड की ठिठुरन भी जोश और उल्लास को कम नहीं कर पाई। पहली तस्वीरें न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर से आई हैं। यहां स्काई टॉवर से आतिशबाजी की गई।  देश में धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों और टूरिस्ट स्पॉट पर भी लोगों का भीड़ नजर आई।

राजधानी में ठंड का नहीं दिखा असर : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी लोग नए साल का जमकर सेलिब्रेशन कर रहे हैं। यहां इंडिया गेट से लेकर कनाट प्लेस तक लोगों की जमकर भीड़ इकट्ठा हुई है। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भी लोग अपने परिवार के साथ बाहर निकले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने किसी भी तरह के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने और नये साल के जश्न के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरे राष्ट्रीय राजधानी में जिला और यातायात पुलिस के 18,000 से अधिक जवानों को तैनात किया है। शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए शहर में 125 स्थानों की पहचान की गई।

कड़ी सुरक्षा : नववर्ष की पूर्व संध्या पर शनिवार को कनॉट प्लेस और इंडिया गेट समेत मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात जाम देखा गया। कोविड-19 महामारी के दो साल के अंतराल के बाद नववर्ष की पूर्व संध्या का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ कर्तव्य पथ पर उमड़े। 
 
जश्न में डूबा गोआ : नए साल के स्वागत में गोवा जश्न में डूब गया है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग देश के कोने-कोने से पहुंचे हैं। खबरों के मुताबिक गोवा के लगभग सभी क्लब और होटल्स फुल हैं।   होटल मालिकों की तरफ से बुकिंग के लिए ज्यादा पैसे की डिमांड की जा रही है।

महाकाल मंदिर में जनसैलाब : मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में नए साल के अवसर पर महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए शनिवार से सोमवार तक तीन दिन में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने से कहा कि हम शनिवार, रविवार और सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि लोग भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर अपने नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं।

गुलजार हुआ राजस्थान का पर्यटन क्षेत्र : क्रिसमस व नववर्ष मनाने के लिए साल के आखिरी सप्ताह उमड़े पर्यटकों ने राजस्थान के पर्यटन उद्योग की उम्मीदों में नए रंग भर दिए। राज्य के होटल और रिसॉर्ट आगंतुकों से भरे हैं और आतिथ्य उद्योग साल के आखिरी सप्ताह में अच्छे खासे कारोबार की उम्मीद कर रहा है जो उसे कोरोना महामारी से हुए नुकसान की कुछ भरपाई करने में मदद करेगा।
 
पर्यटन और होटल उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि 2020 में फैली कोरोना महामारी ने 2021 में भी इस क्षेत्र को प्रभावित किया। उसके बाद पहली बार, अब राज्य में पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक है। चूंकि इस बार कोरोना से जुड़े सारे प्रतिबंध हटाए लिए गए हैं तो पर्यटन व होटल व्यवसाय वापस पटरी पर आ गया है।
हिमाचल में मना जश्न : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नए साल के आगमन का स्वागत करने के लिए भले ही हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे हों और व्यापक चहल-पहल हो लेकिन होटलों के 20 प्रतिशत कमरे खाली ही रहे। पिछले चार दशकों में ऐसा पहली बार देखा गया है कि होटलों के केवल 80 प्रतिशत कमरों की ही बुकिंग हो सकी।
 
होटल उद्योग के पदाधिकारियों ने बताया कि मनाली में बर्फबारी और अटल सुरंग देखने की दीवानगी और शिमला शहर में बिना बुकिंग के पर्यटक वाहनों के प्रवेश निषेध ने नए साल पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ा दी है जो 90 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है।
न्यूजीलैंड में मना जश्न : पहली तस्वीरें न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर से आई हैं। यहां स्काई टॉवर से आतिशबाजी की गई। न्यूजीलैंड में भारत से करीब 7 घंटे 30 मिनट पहले ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख