Hanuman Chalisa

अटल बिहारी वाजपेयी को देखने AIIMS पहुंचे पीएम मोदी

Updated: सोमवार, 11 जून 2018 (20:55 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मोदी करीब 55 मिनट तक अस्पताल में रहे। इस बीच, यह भी खबर है कि वाजपेयी जी का स्वास्थ्य स्थिर है। संभवत: मंगलवार  सुबह उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। 
 
मोदी शाम करीब आठ बजे एम्स पहुंचे और वाजपेयी के हालाचाल के बारे में जानकारी ली। इससे पहले सिंह, शाह, गांधी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री की देखरेख कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के नेताओं ने भी अस्पताल जाकर उनका हालाचाल जाना।
 
वाजपेयी को नियमित जांच के लिए सोमवार सुबह एम्स में भर्ती किया गया। एम्स की ओर से जारी बयान के मुताबिक उन्हें नियमित जांच और परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की देख-रेख में डाक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। चौरानबे वर्षीय वाजपेयी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं।

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

भारत का बांग्लादेश को बड़ा झटका! बिजली हस्तांतरण पर लगेगा नया SNA शुल्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साझा किया समृद्ध मध्यप्रदेश 2047 का विजन, MP को नंबर-1 बनाने पर हुआ मंथन

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर मचा सियासी घमासान! अजय राय पर BJP का हमला, आयोजकों ने बताया क्या है पूरा मामला

मप्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 1 मौत, उज्जैन में रोज 200 बच्‍चे पहुंच रहे अस्‍पताल, सर्दी-खांसी से इंदौर में दहशत

अगला लेख